14 नवबर 2024 ,रतलाम खबर 1954 रतलाम आये है पंडित जवारलाल नेहरू 1889 प्रयागराज में पंडित नेहरू का जन्म हुआ था जवाहरलाल नेहरू,स्वतन्त्रता के पूर्व और पश्चात् की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में, वे भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतन्त्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक, भारत का शासन किया। वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य – एक सम्प्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, और लोकतान्त्रिक गणतन्त्र – के वास्तुकार माने जाते हैं। कश्मीरी पण्डित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से वे पण्डित नेहरू भी बुलाए जाते थे, जबकि भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जानते हैं।
70 साल पहले 1954 में जवाहरलाल नेहरू रतलाम आए थे. उन्होंने जवाहर नगर का शिलान्यास किया था. उसी समय व्यायामशाला की जमीन भी दी गई थी, जहां बच्चों को मलखंभ, कबड्डी और कुश्ती में पारंगत किया जाता है. यहां से निकलने वाले बच्चे मलखंभ का प्रदर्शन कर रतलाम का नाम रोशन कर रहे हैं! रतलाम खबर 14 नवम्बर 2024 , को जवाहर व्यायाम शाला के सचिव, पार्षद राजीव रावत से बात चित मैं पता चला की व्यायाम शाला में 100-200 बच्चे हर साल प्रशिक्षित होके प्रदेश व देश का नाम रोशन करते हैं