July 18, 2025 8:50 pm

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कर्ज में डूबा मध्य प्रदेश, कारण फ्री की रेवड़ी

कर्ज में डूबा मध्य प्रदेश, कारण फ्री की रेवड़ी

 

#ratlamkhabar रतलाम खबर

कर्ज में डूबा मध्य प्रदेश, कारण फ्री की रेवड़ी

भोपाल
एमपी का हर शख्स 50 हजार का कर्जदार, भारी पड़ रहीं मुफ्त की योजनाएं
Every person in MP is a debtor of Rs 50000

भोपाल

Nov 26, 2024

Pawan Tiwari
Ratlam khabar

Every person in MP is a debtor of Rs 50000
Every person in MP is a debtor of Rs 50000

मध्यप्रदेश में सरकारी कर्ज तेजी से बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मंगलवार को 5000 करोड़ रुपए का नया ऋण लिया। इसे मिलाकर प्रदेश पर कर्ज की राशि 3.75 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा पर पहुंच गई। राज्य सरकार पर मुफ्त की योजनाएं भारी पड़ रहीं हैं​ लेकिन राजनैतिक दबाव में इन्हें बंद नहीं किया जा पा रहा है। वित्तीय वर्ष में प्रदेश की बीजेपी सरकार अब तक 25000 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। हाल ये है कि प्रदेश का हर शख्स हजारों का कर्जदार बन चुका है।
संबंधित खबरें
एमपी में जरा से काम के 25 हजार मांग रहे पटवारी, रिश्वतखोरी पर हुई बड़ी कार्रवाई – image
एमपी में जरा से काम के 25 हजार मांग रहे पटवारी, रिश्वतखोरी पर हुई बड़ी कार्रवाई
60 हजार के बदले चुकाने होंगे 33 लाख, जिला पंचायत कुर्क करने पहुंचे अफसर – image
60 हजार के बदले चुकाने होंगे 33 लाख, जिला पंचायत कुर्क करने पहुंचे अफसर
एमपी में लाखों कर्मचारियों को हर माह 1500 से 2500 तक का नुकसान, अफसरों के खिलाफ
लामबंद हुए संगठन – image
एमपी में लाखों कर्मचारियों को हर माह 1500 से 2500 तक का नुकसान, अफसरों के खिलाफ लामबंद हुए संगठन


एमपी में 77 हजार पद खत्म कर रही सरकार, वित्त विभाग का शेड्यूल जारी होते ही मच
गया बवाल – image
एमपी में 77 हजार पद खत्म कर रही सरकार, वित्त विभाग का शेड्यूल जारी होते ही मच गया बवाल
‘लाड़ली बहनों को 1500 पहले ही दे दिए, अब 2100 रुपए देने वाले हो’ – image
‘लाड़ली बहनों को 1500 पहले ही दे दिए, अब 2100 रुपए देने वाले हो’
मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को बाजार से दो हिस्सों में 5000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया। रिजर्व बैंक मुंबई के माध्यम से लिए कर्ज की पहली किस्त में ढाई हजार करोड़ रुपए लिए। इसे 20 साल बाद अदा किया जाना है। दूसरा कर्ज भी ढाई हजार करोड़ रुपए का लिया गया है लेकिन इसे 14 साल में चुकाना होगा। कर्ज की दोनों किस्तों पर हर वित्तीय वर्ष में दो बार ब्याज चुकाना होगा।
नया कर्ज मिलाकर वर्तमान वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार अब तक 25 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। मंगलवार से पहले यह राशि 20 हजार करोड़ रुपए थी।
नए कर्ज को मिलाकर प्रदेश सरकार पर कर्ज की राशि बढ़कर 3.75 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इसके साथ प्रदेश का हर शख्स 50 हजार रुपए से ज्यादा का कर्जदार बन गया है।
2024-25 में लिया राज्य सरकार का कर्ज
दिनांक- कर्ज राशि करोड़ रुपए में
23 जनवरी 2024- 2500
06 फरवरी 2024 – 3000
20 फरवरी 2024- 5000
27 फरवरी 2024- 5000
26 मार्च 2024- 5000
06 अगस्त 2024- 5000
27 अगस्त 2024- 5000
24 सितंबर 2024- 5000
08 अक्टूबर 2024 – 5000
26 नवंबर 2024 – 5000

#ratlamkhabar रतलाम खबर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *